Halloween party ideas 2015


    ऋषिकेश;

 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत    तीर्थनगरी ऋषिकेश  स्थित स्वामी दयानंद आश्रम से  बदरी-केदार की यात्रा पर है।  कल देर शाम गुप्तकाशी पहुंचे, आज  प्रातः 9 बजे  हेलीकॉप्टर से  बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन हेतु पहुंचे। रूद्राभिषेक किया।

 इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने  प्रसाद, ब्रह्मकमल,माला, अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।  फिल्म अभिनेता रजनीकांत के  साथ  बेटी ऐश्वर्या धनुष  भी है। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि दिन  में 10.30 बजे रजनीकांत श्री बद्रीनाथ धाम को रवाना हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, पुजारी केदार लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लेखाकार आर.सी.तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,   मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान,वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, सुदीप रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.