विजयादशमी और दशहरा का त्योहार पूरे भारत में पारम्परिक तरीके और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय के प्रतीक इस त्यौहार को राम और रावण के युद्ध के अंत के रूप में भी जाना जाता है.
देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में लोगों की सफलता, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, यह त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है और लोगों को ईमानदारी और सत्यता के कालातीत मूल्यों से जीने की प्रेरणा देता है। श्री कोविंद ने कहा, भगवान राम का जीवन इन मूल्यों का प्रतिबिंब है जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार लोगों को राष्ट्र निर्माण और जरूरतमंदों और वंचितों की देखभाल करने वाले समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा, दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और कहा कि हमें आसुरी शक्तियों को लगातार छोड़ने और अच्छाई और सद्भाव को बढ़ावा देने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी व दशहरा के पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी उल्लास व विजय का पर्व है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक यह पर्व हमें बुराइयों के परित्याग की भी प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें यह भी सीख देता है कि सत्य और शौर्य के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें