Halloween party ideas 2015


 ऋषिकेश : 

 उत्तम सिंह
जहां पर सरकारी सिस्टम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडा  रहे थे । वही युवा ने निराश्रित व्यक्ति को सहारा  दिया । यहां पूरा मामला छिददरवाला क्षेत्र मे साहबनगर पुलिया के समीप हाईवे  का है । जहां पर एक निराश्रित व्यक्ति हाईवे किनारे के बीच बने डिवाइडर मे लेटा था । जिस पर  आसपास के ग्रामीणों ने निराश्रित व्यक्ति को देखा तो वह उसकी मदद करने लगे । कोई खाना तो कोई उसके लिये पानी की व्यवस्था करने लगे । जब उन्हें देखा कि दर्द कहरा रहा है । तब उन्हे देखा की पैर मे बहुत गहरा घाव बना है । जिस पर ग्रामीणो ने इसकी सूचना समाजिक कार्यकर्त्ता अतुल शर्मा को दी ।

 जिस पर समाजिक कार्यकर्त्ता  ने 108 को बुलाया । पुलिस को भी इस पूरे मामले से अवगत करवाया ।जिस पर 108 कर्मी निराश्रित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर किसी को साथ चलने पर ले जाने को कह रहे थे । वहीं पुलिस कर्मी मे निराश्रित व्यक्ति के मामले को टालमटोल रवैया अपना रही थी ।

  वहीं इस दौरान सरकारी सिस्टम अपनी जिम्मेदारियों से बचता दिखा । वहीं पुलिस प्रशासन निराश्रित व्यक्ति  अस्पताल मे ले जाने को टालती है । जिस पर समाजिक कार्यकर्त्ता   अतुल शर्मा एवं  स्थानीय युवा अभिषेक बगियाल  मदद के लिये आगे आये और 108 की मदद से  निराश्रित व्यक्ति को राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश  मे भर्ती करवाया । निराश्रित व्यक्ति  अपना नाम वेद प्रकाश ,पिता का नाम -सेवाराम ,पता बाँस बरेली,यूपी बता रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.