Halloween party ideas 2015

डोईवाला:

सेन्ट्रल एजुकेशन एकेडमी के सौजन्य एव उतराखण्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से एक दिवसीय (19 अक्तूबर) अन्तर - विद्यालय  चैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें B.M.DAV हरिद्धार, CEA डोईवाला, HPS भानियावाला, और NGA ऋषिकेश स्कूलों से 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे स्कूल प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार  एवं अतिथि विशिष्ट अतिथि उप प्रधानाध्यापिका श्रीमती रजनी बाली व दून कॉलेज के श्री कुलदीप आचार्य रहे ।

  प्रधानाचार्य  ने सभी प्रतिभागी स्कूलों को इस प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी साथ ही सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है के बारे में अवगत कराया ।इस अवसर पर डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्धार क्षेत्र से कुल चार स्कूलों ने प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता में पांच राउंड खेले गए । प्रतियोगिता का परिणाम इस तरह रहा।

अंडर 15 आयु वर्ग के परिणाम 
 
प्रथम - सरिता कुमारी, निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी ।
द्वितीया - वशु शर्मा, B.M.DAV हरिद्धार ।
तृतीया - शिवांश उनियाल H.P.S. भानियावाला ।
चतुर्थ - सापतक शर्मा, B.M.DAV, हरिद्धार ।
पंचम - सुहाना मल, निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी ।

अंडर 19 के परिणाम 
 
प्रथम - अस्मित सेमवाल , निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी ।
द्वितीया - कुबेर बन्सल, निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी  ।
तृतीया - गीता शर्मा, निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी ।
चतुर्थ - कुनाल धीमान, निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी ।
पंचम - सानिध्य, H.P.S भानियावाला ।

राईजिंग स्टार खिलाडी रहे- मोहम्मद अयान, मोहम्मद अनाश, रिहान अली, तनिशा, मोहम्मद कबीर ।

स्कूल प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, मैडम एव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित व शुभकामनाएं दी ।

मंच संचालन स्कूल शिक्षिका आशना अंसारी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ । चीफ आरबीटर की भुमिका बृजेश राय व सहायक आरबीटर शेर सिंह थापा रहे ।

उतराखण्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली ने स्कूल प्रबंधक समिति व स्कूल प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकगणों का धन्यवाद दिया व आगे भी इसी तरह की खेलकूद गतिविधियों के लिए स्कूल से आग्रह किया ।

इस अवसर पर नवीन जोशी, आरती शर्मा, शान्तनु राजा, रजनी बाली, यशोदा देवी, निधि पाल, मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद थे ।
धन्यवाद ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.