Halloween party ideas 2015

भानियावाला:





 श्री गुरु राम राय स्कूल भानियावाला में आज विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी में प्रतिभा  दिखाई.  छात्र -छात्रों ने ने विज्ञान , सामाजिक विज्ञानं,  पर्यावरण, कंप्यूटर  विषयों पर  चलित और स्थिर मॉडल  बनाकर  अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण  आदि विषय  पर  मॉडलों  का प्रदर्शन किया.

यही नहीं क्राफ्ट , पेंटिंग, दीया  डिज़ाइन , आदि बनाकर अभिभावकों और अध्यापकों का मन मोह लिया.
प्रधानाचार्य  अखिलेश गौर ने  विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए , शिक्षकों  का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने  बच्चों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने  कहा  कि  बच्चों में इस प्रकार के आयोजन से क्रियाशीलता  को बढ़ावा मिलता है।  

इस अवसर पर स्कूल के छात्र- छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावक और  शिक्षक  भी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.