Halloween party ideas 2015

रूडकी:


प्राथमिक स्तर के स्कूल के बच्चे भी अंग्रेजी में बात कर सकते हैं। उनकी आंखों में भी पलने लगे हैं सपने चांद-तारे छूने के,वैज्ञानिक बनकर विज्ञान की दुनिया के राज जानने की जिज्ञासा उनमें भी है और लैपटॉप, कम्प्यूटर,प्रोजैक्टर के बारे में वे बड़े आत्मविश्वास सेे बताने लगे हैं कि ‘इट इज एन इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस’। सुखद बदलाव की ये बयार बह रही है सरकारी प्राथमिक स्कूलों में जहां कभी बच्चे सिर्फ मीड डे मील लेने के बहाने ही जाया करते थे या फिर टाट-पट्टी पर कभी-कभी इक्का दुक्का बच्चा नजर आ जाता था। इन बदलावों के सूत्रधार हैं इन स्कूलों के शिक्षक, जो बच्चों में रचनात्मक सोच पैदा करने का न केवल आत्मविश्वास रखते हैं, बल्कि उन्होंने ऐसा कर दिखाया है।
श्रीमती उर्मिला सिंह पुंडीर भी रूडकी ब्लॉक की ऐसी ही कर्मठ, जुझारू, नवाचारी शिक्षिका है जिनको 2017 के  शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार हेतु चयनित किया गया हैं।
रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में प्रसन्नता जगाना शिक्षक की सर्वोत्तम कला है,इस कला में सिद्धहस्त श्रीमती उर्मिला सिंह पुंडीर, सहायक अध्यापिका -राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर हजरतपुर को शैलेष मटियाणी राज्य पुरस्कार में चयनित किया जाने से सिर्फ शिक्षक समाज का अपितु शिक्षानगरी रूडकी का भी मान बढा है।इस प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने से शिक्षक वर्ग में उत्साह की लहर है और यह पुरस्कार अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।
श्रीमती उर्मिला सिंह पुंडीर के अब तक के कार्यकाल में उनके व्यवहार और उनकी कार्यशैली से छात्र, शिक्षक और अभिभावक हमेशा खुश रहे हैं।
आज इस सरकारी स्कूल के बच्चे ज्यादातर सरकारी सांस्कृतिक आयोजनों में बेहतर प्रस्तुति देते हैं वही निष्प्रयोज्य सामग्री से ढेरों चीजें बनाना जानते हैं, यह उनके कौशल विकास का हिस्सा बन चुका है।
11दिसंबर 1999से रूडकी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हुई श्रीमती उर्मिला सिंह पुंडीर फिलवक्त जूनियर हाई स्कूल माधोपुर हजरतपुर मे विगत 11वर्षो से सेवाए प्रदान कर रही है।संसाधन विकास मे योगदान की बात हो या फिर बालिका शिक्षा, नवाचारी शिक्षण हर स्तर पर उर्मिला पुंडीर बेहतर कार्य कर रही है।
इस उपलब्धि पर शिक्षक  संजय वत्स, ललित गुप्ता, राजीव कुमार शर्मा, पुष्पांजलि अग्रवाल, सुमन चौहान, कमला राणा, जोगेन्द्र कुमार, आलोक, नितिन, विनिता स्टैनले, बबीता शर्मा, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.