Halloween party ideas 2015

हरिद्वार:


शनिवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्था की ओर से आयोजित तृतीय वार्षिक आत्मसंवाद अंतर्यात्रा शिविर शरदोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कुपोषण, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला,दिव्य प्रेम मिशन के संस्थापक आशीष भैय्या, आस्था चैनल के पवनजी आदि ने शिरकत की।   

                              चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित शरदोत्सव में बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने शिरकत की। इस अवसर पर निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने कुपोषण, महिला सशक्तिकरण, प्राथमिक शिक्षा व शरीर को अपने कार्य के साथ-साथ कैसे स्वस्थ रखें आदि विषयों पर व्याख्यान दिया।                                                                                                       

   इस अवसर पर निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बायोलॉजी को विज्ञान की नींव बताया।                                                                                                                                                                                               निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि मनुष्य के जीवन व उसके आसपास घटने वाली सभी घटनाओं का आधार विज्ञान की इन्हीं तीन शाखाओं में छिपा हुआ है। लिहाजा एक वैज्ञानिक सोच वाला व्यक्ति इसका कारण विज्ञान में ढूंढने की कोशिश करता है जबकि एक सामान्य व्यक्ति इसे कुदरत का करिश्मा मानता है। हमें स्वयं में एक वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरुरत है, जिससे कि हम उक्त घटनाओं को सकारात्मक रुख दे सकें।  कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, मिशन के संस्थापक आशीष भैय्या आदि ने भी विचार रखे। संस्था के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि मिशन कई वर्षों से कुष्ठरोगियों और उनके बच्चों के चिकित्सा-स्वास्थ्य व पठन- पाठन के लिए कार्य कर रही है। बताया कि संस्था निर्धन व असहाय कुष्ठ रोगियों व समाज के वंचित समाज के उत्थान के लिए कार्यरत है। कार्यक्रम में एम्स के फार्माकोलॉजी विभाग के डा. विनोद,गोरखपुर विवि के उपकुलपति संजय सिंह,जयवीर सिंह, गगन यादव, ​विश्वास आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.