Halloween party ideas 2015

देहरादून:

 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटी के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ वंदना सेमवाल द्वारा बालिकाओं को  मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता,  एनीमिया, आयरन फोलिक एसिड का सेवन, करियर संबंधित जानकारी व बालिकाओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब  दिया गया . 

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर के द्वारा सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें कोई भी प्रताड़ित महिला आकर अपनी समस्या का समाधान तत्काल प्राप्त कर सकती है साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती क्षमा बहुगुणा द्वारा विभागीय योजनाओं जिसने नंदा गौरा योजना, महिला छात्रावास,  181 इत्यादि की जानकारी दी गई कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती नर्मदा राणा,  बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती क्षमा बहुगुणा,  वन स्टॉप सेंटर से रेखा भंडारी , महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी,  विभाग की आंगनवाड़ी एवं विद्यालय की  अध्यापिकाए  उपस्थित रही.

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.