डोईवाला;
उत्तम सिंह
भारतीय जनता पार्टी सभासदों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं सचिव शहरी विकास से मिले एवं उनसे विगत 7 माह से नगर पालिका बोर्ड की बैठक न करवाए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज की सभासदों ने कहा की बोर्ड मीटिंग ना कराए जाना निर्वाचित सभासदों के अधिकारों का हनन है एवं इससे क्षेत्र के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं पूर्व में नगर पालिका परिषद के 12 सभासदों ने दिनांक 18 नौ 2019 को एक लिखित पत्र पालिका प्रशासन को सौंपा था जिसमें शीघ्र बोर्ड मीटिंग कराए जाने हेतु आग्रह किया गया था किंतु उसके उपरांत भी पालिका प्रशासन द्वारा मीटिंग न कराया जाना हठधर्मिता का प्रतीक है एवं क्षेत्र सभासदों के अधिकारों का हनन है इसी के विरोध में आज पालिका के सभासद जिलाधिकारी महोदय एवं शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली जी से मिले और अपनी शिकायत दर्ज कराई सभासद ने कहा इसके उपरांत भी अनदेखी की गई उनके अधिकारों का हनन किया गया सभासद पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सभासद हिमांशु राणा संदीप सिंह नेगी प्रदीप नेगी एवं प्रियंका मनवाल संगीता डोभाल आदि शामिल रहे
.png)

एक टिप्पणी भेजें