Halloween party ideas 2015

 देहरादून

                 
हिंदूवादी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं और नेताओं की हो रही हत्याओं के विरोध में, उत्तराखंड रक्षा अभियान के जिला संयोजक रष्टी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लैंसडाउन चौक पर एकत्र हुए और कार्यकर्ताओं के द्वारा 10 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों जिसमें की एक 8 वर्षीय बालक और गर्भवती महिला भी शामिल थी की नृशंस हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जोरदार नारेबाजी कर आक्रोशित हो कर जलाया।
       उत्तराखंड रक्षा अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप खत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार कानून और व्यवस्था को कायम रखने में निरंतर नाकामयाब रही है। पश्चिम बंगाल में कई बार हिंदुओं के ऊपर हमला हुआ फिर भी ममता बनर्जी सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए और 10 अक्टूबर को मुर्शिदाबाद जघन्य हत्याकांड में बेखोफ आतंकियों ने गर्भवती महिला और 8 वर्षीय बालक को भी नहीं छोड़ा। इससे पता चलता है के पश्चिम बंगाल में आतंक चरम सीमा पर है और इसका एक ही इलाज है की पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए। अतः हम सरकार से मांग करते हैं की अति शीघ्र ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त किया जाए और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और साथ ही बांग्लादेश से आए हुए शरणार्थियों को भी तुरंत बांग्लादेश भेज दिया जाए। ममता बनर्जी वोटों के लालच में अनैतिक तरीके से विदेशी शरणार्थियों को पश्चिम बंगाल में बसा रही हैं। जिसके कारण पश्चिम बंगाल आतंक का प्रदेश बन चुका है।
         महानगर महामंत्री मुन्ना बजरंगी ने बंधु प्रकाश पाल एवं परिवार हत्याकांड की सीबीआई जांच और दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की प्रदर्शन में मुख्य रूप से संदीप खत्री, रष्टी सिंह, मुन्ना बजरंगी, सौरभ पारछा, राहुल नेगी, अंकुल धीगवाल, आरजे सिंह, सूरज राठी, पंकज राणा, अजय भट्ट सहित दर्जनों प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.