रूद्रप्रयाग:
केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये कलकत्ता के एक परिवार के सदस्यों द्वारा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी मे अपने परिवार के सदस्य रणजीत नंदी पुत्र स्व. श्री सुधन नंदी निवासी 87/3 एस. के. देव रोड थाना लेक्टाउन जिला नार्थ 24 परगना कलकत्ता उम्र 53 वर्ष को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया तो उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी व बेटी सहित यात्रा पर गए थे।
यात्रा के बाद पैदल वापस आ रहे थे कि अचानक लिंचोली में उक्त ब्यक्ति के सीने मे दर्द उठा इसपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिंचोली में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया ।मृतक की पूर्व से ही हार्ट सम्बन्धी समस्याओ की दवाइयां चल रही थी।
रास्ते मे तबियत ख़राब हो जाने के कारण उक्त ब्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृतक की पुत्री द्वारा पुलिस को बताया गया कि हमारे पास वापस कलकत्ता जाने के लिए पैसे नहीं है तथा वे मृतक का अंतिम संस्कार गुप्तकाशी में ही करना चाहते हैं ।
इंसानियत के नाते गुप्तकाशी पुलिसकर्मियो द्वारा इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मृतक के परिवारजनो को सांत्वना देते हुए पूर्ण सहयोग कर, परिवार की उपस्थिति में हिन्दू रीति रिवाज़ो से मृतक का दाह संस्कार किया गया।जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें