ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
श्यामपुर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आये दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है। रेल पटरियों के दोनों तरफ सड़क क्षतिग्रस्त होने से आये दिन दुपहिया वाहन से खासकर महिलायें रपट कर चोटिल हो रहे है। रेलवे लाईन के दोनों ओर सड़क क्षतिग्रस्त सड़क संकरी होने से लगने वाले जाम लग जाता है । जिससे यात्रियों व स्थानीय राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा व जाम लगने पर बेवजह समय की बर्बादी के प्रति जिम्मेदार रेलवे विभाग लापरवाह बना हुआ है। स्कूल के खुलने व बच्चों की छुट्टी के समय जाम की समस्या बहुत गम्भीर हो जाती है। जल्दी पहुंचने व एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में संकरा रेलवे फाटक दम तोड़ता नजर आता है। समस्या तब अधिक गम्भीर व जटिल हो जाती है जब रेलवे ट्रेक पर उखड़ी सड़क पर दुपहिया वाहन खास कर महिलाये रपट कर चोटिल हो जाती है। जिससे घण्टों तक जाम लग जाता है। बढ़ती दुर्घटनाओं व लगातार लग रहे जाम की समस्या के समाधान को लेकर उनके कान पर जूं तक नही रेंग रही है। विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करने के कई प्रयास सफल नही हो सके। जिससे लोगों के सामने जाम का सामना करने के अलावा राहत पाने का कोई उपाय नही सूझ रहा है। स्थानीय निवासी व ऋषिकेश मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह रावत ने समस्या के निराकरण हेतू कई बार अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। रेलवे फाटक संख्या 1 के सूचना पट पर प्रदर्शित फोन पर सम्पर्क के प्रयास पर अधिकारी जिम्मेदारी से बचते रहे। जिससे जनता के पास चोटिल होने व जान से जूझते रहने से राहत मिलती नही दिखाई दे रही है। समस्या का समाधान नही होने पर स्थानीय लोग रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने का मन बना रहे है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें