केन्द्रीय मानव संसाधन विकास (HRD)मंत्री श्री डा0 रमेश पोखरियाल" निशंक " द्वारा आईएएमबीएसएस विवरणिका का विमोचन किया गया । जिसमे ऐसोशिसयन के राष्ट्रीय युवा संयोजक (नेशनल यूथ कोऑर्डिनेटर )श्री अनिरुद्ध उनियाल उपस्थित थे ।इसका राष्ट्रीय अधिवेशन 19 अक्टूबर को पीजी आई चंडीगढ मे होगा जिसमे बहुत से गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर निशंक ने एसोसिएशन के कार्यक्रम के बारे मे जानकारी ली और ऐसोशिसयन के कार्यो की सराहना की । उन्होंने कहा ,युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान देकर देश के हित व विकास मे जिम्मेदारी की भूमिका निभानी चाहिए जिससे देश विदेश मे भारतीय संस्कृति व संस्कारो को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर अनिरुद्ध उनियाल के अलावा श्री खेमराज उनियाल(राज ) अध्यक्ष किसान मोर्चा व श्री पियूष डंगवाल आदि उपस्थित हुए ।
.png)

एक टिप्पणी भेजें