Halloween party ideas 2015

देहरादून:


 आज 7 अक्टु0 सोमवार राजधानी में दुर्गा पूजा महोत्सव में महानवमी पूजी गई। जिसमें करनपुर बजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर  में बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित 29वीं शारदोत्सव में आज प्रातः 8.00 बजे महानवमी पूजन किया गया इसके बाद 10.00 बजे पुष्पांजलि पूजन हुआ साथ ही महा हवन किया गया। जिसमें देश की सुख शांति व समृद्धि के लिए कामना की गई इस दौरान पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष  एवं मीडिया प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया की महा नवमी के अवसर पर मंदिर में करणपुर दुर्गा पंडाल में 108 कन्याओं काे जिमाया ।   वही समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों ने कन्या पूजन किया गया ।

जिसमें छोटी छोटी कन्या को भोजन कराया गया । कंजको के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। और उन्हें उपहार भेंट किया। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया।जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का भोग प्रसाद ग्रहण किया।

 इस दौरान समिति के पूर्व समिति के अध्यक्ष रवि कुमार गोलू सौरभ, सुमित अरोड़ा चेतन दीवान, जतिन अरोड़ा, जितेंद्र साहनी, प्रवीन चावला, अभिशेक वोहरा, मंदिर समिति के प्रधान बंसीलाल ,सुरेश दुसेजा ,सुभाष वासुदेव ,महिला मंडल में श्रीमती पुष्पा रानी, कु0 प्रज्ञा सिंह, राजरानी, सुनीता देवी, शांति देवी, कु0कोमल रानी, राजकुमारी, वंदना रानी, अर्चना ,कविता ,गौरी, सुमित्रा, आदि कई सैकड़ों क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे सभी ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामनाएं को पूर्ण करने के लिए मां से आराधना की वही जिसमें महानवमी की पूजन पर पंडित शास्त्री गिरीश चंद्र सेमवाल एवं पंडित गणेश से माल ने पूजा को विधि विधान के साथ किया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने माॅ दुर्गा का आर्शिवाद प्राप्त कर पुण्य कमाया।
वही इसी के साथ मिडिया प्रभारी ने बताया कि कल 8 अक्टु0 मंगलवार को विजय दश्मी के दिन पं0 गिरिशचंद सेमवाल द्वारा प्रातः 5.00बजे विसर्जन पूजा की जाएगी । उसके बाद प्रातः 9.00बजे महिला मंडल द्वारा माॅ दुर्गा कि प्रतिमा के साथ सिंदूर खेला जाऐगा। और फिर प्रातः 10.30बजे करनपुर लक्ष्मी नरायाण मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसी दिन सायं 5.05 बजे विकसनगर की कटापत्थर नदी में दुर्गा प्रतिमा सहित गणेश भगवान,माॅ लक्ष्मी,सरस्वती माता,कार्तिके भगवान की प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। और रात्री 9.00बजे समिति की ओर से विजय मिलन कार्यक्रम किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.