चमोली:
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद चमोली के तहसील थराली के अन्तर्गत देवाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी चमोली से मृतकों के परिजनों व घायलों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने, साथ ही घायलों के ईलाज हेतु समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये हैं।
दाहसंस्कार कर लौट रहे मैक्स गाडी खाई में जा गिरी। चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे।
आशंका जताई जा रही है कि हादसे में दस लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी से होकर लौट रहे थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें