Halloween party ideas 2015

शनिवार 19 अक्टूबर 2019,धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून

मेष: गृह कार्य में व्यस्तता रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अज्ञात भय से मन अशांत हो सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क: संबंधों में मधुरता आएगी। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। गुप्त शत्रु से पीड़ा मिल सकती है।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: गृह उपपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। न्याय प्रकरण से जुड़े हुए व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। किसी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं। सचेत रहने की जरूरत है।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव तनाव मिल सकता है। अधिकारी या घर के मुखिया से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: अज्ञात शत्रु भय का कारण हो सकता है, जबकि पिता या घर के मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी, खासतौर से रुपए-पैसे के मामले में। राजनीतिक व्यक्ति से तनाव मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.