Halloween party ideas 2015

एन0एस0यू0आई0 नें आयुर्वेद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध निजी आयुष शिक्षा कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। सरकार ने निजी आयुष शिक्षा कॉलेजों को खुलकर लूट मचाने की छूट दी है। इन कॉलेजों को कानून व नियम से कोई मतलब ही नहीं है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। निजी आयुष कॉलेजों द्वारा लगातार छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा नियमों के विरूद्ध छात्रों पर बढ़ा हुआ शुल्क जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है लेकिन राज्य सरकार मौन धारण किये हुए है।

 मा0 न्यायालय के आदेशों के बावजूद आयुष कॉलेजों द्वारा बढे हुए शुल्क को जमा करने के दबाव को सरकार के संरक्षण में छात्रों के भविश्य से खिलवाड तथा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है  एन0एस0यू0आई0 छात्रों की शुल्क वृद्धि रोकने की न्यायोचित मांग का समर्थन करती  हैं तथा सरकार से मांग करते हैं कि इस पर सरकार को सख्त रवैया अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
आने वाले कुछ दिनों बाद एन0एस0यू0आई0छात्र हित में राज्य सरकार के खिलाफ देहरादून से प्रदेश भर में आयुष कॉलेजों की मनमानी के  खिलाफ आन्दोलन शुरू करेगी ,जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी.

मौके पर मौजूद आयुष गुप्ता प्रदेश महासचिव सोनू कुमार पूर्व उपाध्यक्ष विजय बिष्ट जिलासचिव,स्वर्णिम कण्डारी,अभिषेक डोबरियाल जिला महासचिव,
आदित्य बिष्ट ,सूर्यप्रताप राणा उदित थपलियाल,अंकित बिष्ट,पंकज नेगी,सार्थक राँगर,अक्षत भट्ट,स्वर्णिम कंडारी,साद आदि।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.