Halloween party ideas 2015

देहरादून:

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय शहर के द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज लक्खी बाग देहरादून में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पोषण अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की सुपरवाइजर कुमारी निर्मला द्वारा छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण अभियान की शपथ दिलाई गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी  क्षमा बहुगुणा द्वारा  बच्चों को पोषण के पाच सूत्रों में से चार सूत्रों की जिसमें  एनीमिया से बचाओ,  डायरिया प्रबन्धन,  साफ सफाई एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई कार्यक्रम  महिला शक्ति केन्द्र की महिला कल्याण अधिकारी, सरोज ध्यानी, व स्कूल की अध्यापिका उपस्थ्ति रही।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.