Halloween party ideas 2015

                                                                                                                                                           अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने अपना जन्मदिन संस्थान की निर्माणाधीन योजनाओं में कार्यरत श्रमिकों के नन्हें- मुन्हें बच्चों के बीच सादगीपूर्वक मनाया। इस दौरान निदेशक प्रो. रवि कांत ने श्रमिकों के बच्चों को पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग व खिलौने वितरित किए। जन्मदिन के मौके पर निदेशक एम्स ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने संस्थान में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स में कार्यरत श्रमिकों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, जिससे गरीब पृष्ठभूमि से जुड़े बच्चे गुणवत्तापरक शिक्षा ग्रहण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। 


                    उधर, जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सादे समारोह में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत को संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुहं मीठा कराया व  जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, साथ ही पुष्पगुच्छ, उपहार भेंट किए और ईश्वर से उनकी दीर्घायु व सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की।
                                                                                     
इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) अंशुमन गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. ब्रह्मप्रकाश, प्रोफेसर बीना रवि, प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह,डा. प्रशांत मनोहर पाटिल, डा. नम्रता गौर, डा. बलराम जीओमर, डा. केएस रवि, डा. अनुभा अग्रवाल, डा. प्रेरणा बब्बर,अधीक्षण अ​भियंता सुलेमान अहमद, ईई एमपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.