Halloween party ideas 2015


देहरादून:


देहरादून में कच्ची शराब के सेवन से घायल पांच लोग एम्स ऋषिकेश में भर्ती, एक डिस्चार्ज चार उपचाराधीन। घायलों के नाम अंशुल 26 पुत्र देशराज, अविनाश पुत्र अजय 25, करन पुत्र राजेंद्र 25, राजू पुत्र जगड़ 63 व प्रवीन 27 पुत्र जगदीश मुंशी सभी निवासी नेशविला रोड देहरादून।

 प्रवीन पुत्र जगदीश उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए है जबकि सभी उपचराधीन  है.अंशुल 26 पुत्र देशराज की हालत स्थिर बताई गई है.

https://www.satyawani.com/2019/09/Illegal-liquor-takes-6life-who-responsible.html

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेशविला रोड, देहरादून में जहरीली शराब के सेवन से हुई जन हानि पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस प्रकरण को काफी गम्भीर बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द मजिस्ट्रियल जॉच कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी व आबकारी आयुक्त को इस मामले में दोषी पाये जाने वालों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक स्वास्थ्य व सीएमओ देहरादून को चिकित्सालयों में भर्ती लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.