देहरादून :
निर्वाचन कन्ट्रोलरूम से प्राप्त सूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत जनपद में आज ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत हेतु कुल 634 नामांकन पत्र दाखिल किये गये, जिनमें प्रधान ग्राम पंचायत हेतु 196, सदस्य ग्राम पंचायत हेतु 321, सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु 102, सदस्य जिला पंचायत हेतु 15 नामांकन पत्र दाखिल किये गये।
सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु विकासखण्ड चकराता से 52, कालसी 24, विकासनगर 64, सहसपुर 99, रायपुर 10, डोईवाला 72, ग्राम प्रधान पद हेतु विकासखण्ड चकराता से 49, कालसी 42, विकासनगर 40, सहसपुर से 32, रायपुर से 13, डोईवाला 20, क्षेत्र पंचायत पद हेतु विकासखण्ड चकराता से 17, कालसी से 9, विकासनगर से 20, सहसपुर 20, रायपुर से 10, डोईवाला से 26 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
जनपद में अब तक कुल 765 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें प्रधान ग्राम पंचायत हेतु 242, सदस्य ग्राम पंचायत हेतु 373, सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु 132, सदस्य जिला पंचायत हेतु 18 नामांकन पत्र दाखिल किये गये।
.png)

एक टिप्पणी भेजें