पुरोला :
दिलीप कुमार
कई महीनों से ग्रामीण,व्यापारी ,नगरपंचायत वासी विभिन्न मूलभूत समस्या से जूझ रहे है,समस्याओं के निराकरण के लिए पुरोला चेयरमैन हरिमोहन नेगी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान से मिलने पंहुचे और उनके सामने सभी समस्याएं राखी । उन्होंने बताया कि तीन माह से पुरोला ब्लॉक जनमानस पेट्रोल की किल्लत सेपरेशान है।छोटे बड़े वाहनों को डीजल-पैट्रोल की पूर्ति नही हो पाने के कारण नौगांव आना पडता है।
पुरोला से 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी को लिखित रुप मे पुरोला पैट्रोल पम्प का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।लंबे समय से लंबित पुरोला व्यापारियों को नगर पंचायत द्वारा दुकानों का निर्माण जो कि प्रशासन द्वारा रोका गया,दुकानों का कार्य पूर्ण करवाएं।
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत पुरोला में के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण काफी समस्याओं का दिक्कत करना पड़ रहा है विभाग को बार-बार शिकायत करने पर भी अभी तक कोई कार्य वाही नहीं हुई है जिससे की समस्या जस की तस बनी हुई है।
अस्पताल की विकट स्थिति को देखते हुए पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई वर्षों से अल्ट्रा साउंड मशीन की मांग भी पूर्ण करने जिलाधिकारी से मांग की गई। पुरोला चेयरमैन हरिमोहन नेगी ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
.png)

एक टिप्पणी भेजें