ऋषिकेश :
सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट के तत्वावधान में इस वर्ष की नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता पीजीआई चंडीगढ़ में नवंबर माह में आयोजित की जाएगी।
जिसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, बायोइंजीनियरिंग एवं आयुष के युवा शोधार्थी एवं साइंटिस्ट प्रतिभाग करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत, एम्स भोपाल के अध्यक्ष प्रो. वाईके गुप्ता व आईजीआईएमएस पटना के निदेशक प्रो. एनआर विश्वास प्रतियोगिता में बतौर साइंटिफिक चेयरपर्सन शिरकत करेंगे।
एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवा विद्यार्थियों में शोध के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी और देश को आने वाले समय में अच्छे साइंटिस्ट मिल सकेंगे। जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और अधिक प्रगति कर सकेगा।
सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहिताश यादव ने बताया कि संस्था बायोमेडिकल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मेडिकल साइंस, लाइफ साइंस,आयुष और इनोवेटिव आइडिया एवं पेटेंट्स में रिसर्च करने वाले युवा वैज्ञानिकों व शोधार्थियों को एक कॉमन प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है,जिससे वह अपना शोध कार्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
गतवर्ष की भांति इस वर्ष में भी प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिससे अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को यंग रिसर्चर अवार्ड व नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सोसाइटी इस प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत के हाथों पोस्टर जारी करेगी।
सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट के तत्वावधान में इस वर्ष की नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता पीजीआई चंडीगढ़ में नवंबर माह में आयोजित की जाएगी।
जिसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, बायोइंजीनियरिंग एवं आयुष के युवा शोधार्थी एवं साइंटिस्ट प्रतिभाग करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत, एम्स भोपाल के अध्यक्ष प्रो. वाईके गुप्ता व आईजीआईएमएस पटना के निदेशक प्रो. एनआर विश्वास प्रतियोगिता में बतौर साइंटिफिक चेयरपर्सन शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट की ओर से गतवर्ष एम्स ऋषिकेश के फार्माकोलॉजी विभाग में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर से करीब साढ़े पांच सौ से अधिक युवा वैज्ञानिक एवं शोधार्थी शामिल हुए थे,जिसमें करीब साढ़े तीन सौ शोधार्थियों एवं युवा वैज्ञानिकों ने अपना रिसर्च प्रस्तुत किया
था।
सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहिताश यादव ने बताया कि संस्था बायोमेडिकल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मेडिकल साइंस, लाइफ साइंस,आयुष और इनोवेटिव आइडिया एवं पेटेंट्स में रिसर्च करने वाले युवा वैज्ञानिकों व शोधार्थियों को एक कॉमन प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है,जिससे वह अपना शोध कार्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
गतवर्ष की भांति इस वर्ष में भी प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिससे अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को यंग रिसर्चर अवार्ड व नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सोसाइटी इस प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत के हाथों पोस्टर जारी करेगी।
.png)

एक टिप्पणी भेजें