पिरान कलियर;
कलियर नगर पंचायत जनता की जरूरतों पर खरी नही उतर रही है, कहि जल निकासी की समस्या है तो कही गन्दगी की, सफाई व्यवस्था को लेकर भी क्षेत्र में अच्छे इंतजाम नही है।
कलियर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में इन दिनों समस्याओ के अम्बार है सबसे अधिक किल्लत लोगो को जल निकासी को लेकर है। नाले नालियों के प्रबंध ना होने के चलते जल निकासी का पानी सड़को पर फैल रहा है। लोगो को इसी गन्दे पानी से होकर आना जाना पड़ता है, यहां तक कि स्कूल जाने को बच्चे भी पानी के बीच से ही होकर जाते है। जो अपने आप मे एक विडमना हैं। स्थानीय लोग इस समस्या के समाधान को लेकर जनप्रतिनधियो के चक्कर काट रहे है।लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां भरे गन्दे पानी से जहां संक्रमक बीमारियों का खतरा पनप रहा है वही जंगली जीव जंतुओं का भी बराबर डर बना हुआ है। कलियर की दरगाह किलकिली शाह बस्ती इस समय गन्दे पानी की चपेट में है समाधान ना होते देख लोग मायूस है। स्थानीय सभासद व नगर पंचायत ईओ भी लोगो कोरे आश्वाशन दे रहे है। ग्रामीण महफूज, वारिसा, मासूम, इस्लाम, शालम, शहजाद आदि ने बताया कि अगर समस्या का समाधान नही हो तो नगर पंचायत कार्यलय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
,
.png)

एक टिप्पणी भेजें