Halloween party ideas 2015

बृहस्पतिवार  15 अगस्त 2019: करियर और धन के मामले में किस राशि के लिए शुभ रहेगा दिन


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड    

मेष:

आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों के लिए प्रगतिदायी रहेगा। जो व्यक्ति संयुक्त व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

वृषभ:

कामकाजी लोगों को आर्थिक लाभ का योग है। यदि आप नौकरी करते हैं तो रुकी हुई पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। यदि घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

मिथुन:

शनि और केतु की सप्तम भाव में युति चल रही है। इससे रक्त से संबंधित संक्रमण होने की आशंका बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसकी कोई खास वजह नहीं होगी। अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क:

आज परिवार में आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव रहने वाला है। कड़ी मेहनत और बाजार के समर्थन से घर के मुखिया को बड़ी धन राशि प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन संबंधी कुछ योजनाएं भी आज आरंभ होंगी जिनका लाभ भविष्य में अच्छा मिलेगा।

सिंह:

आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लाभ का कारण बनेगा। पैतृक संपत्ति या धन प्राप्ति की संभावना का योग बन रहा है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रबल योग है।

कन्या:

आज के दिन आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। आय और व्यय से संबंधित मसलों पर विवाद हो सकता है। आज कालाबाजारी, धोखधड़ी या छल के माध्यम से धन-हानि की आशंका बन रही है।

तुला:

आज शुक्र के दशम भाव में होने के कारण दिन का पूर्वार्द्ध परिवार में हर्ष आमोद-प्रमोद  का वातावरण रहेगा। आपका प्रभाव प्रताप बढ़ने से आपके शत्रु हतोत्साहित होंगे।

वृश्चिक:

आज का दिन बिगड़े हुए संबंधों के सामान्य होने का दिन है। सभी चीज पुनः सामान्य रूप से कार्य करने लगेंगी। पुरुष भी अपने जीवन को व्यवस्थित करने में सक्षम होंगे।

धनु:

आज कुछ संदिग्ध मामलों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा विश्वासघात करने से परस्थितियां विपरीत बन सकती हैं। ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, फिर भी आप अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक उत्पन्न हुई सभी उत्तेजनाओं को सामान्य बनाने में सफल होंगे।

मकर:

काम और व्यापार में बहुत अधिक भागीदारों के कारण आप अच्छे व्यावसायिक संबंधों को विकसित करने में सक्षम हो जाएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व्यय और समीप की यात्रा का योग है।

कुंभ:

आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे। आज का बना हुआ संबंध आसानी से नहीं टूटेगा, आप बहुत अच्छे साथी हैं। किसी अज्ञात वजह से रात्रि में कुछ समय तक परेशानी हो सकती है।

मीन:

आपकी राशि से नवम भाव में वृश्चिक राशि का बृहस्पति संचार कर रहा है। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के साथ कम समय बिताना पड़ेगा। अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। दिन के मध्य से लेकर सायंकाल तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। अपनी सेहत और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड

9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.