Halloween party ideas 2015

मंगलवार  30 जुलाई 2019 : कर्क और कुंभ पर मेहरबान है मां लक्ष्‍मी, जानिए अपनी राशि के बारे में


  आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून

मेष:

आज आपको कार्यक्षेत्र या दफ्तर में नये कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में किसी व्‍यक्ति की मदद से आप बेहतर करने की दिशा में प्रयास करेंगे। याद रखें कि प्रयास पूरी लगन और मेहनत से किया जाए तो व्‍यर्थ नहीं जाता है। आप भी धैर्यपूर्वक अपने कार्य को करते रहें।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। तृतीय भाव में बैठकर षष्ठम को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा।

मिथुन


प्रथम भाव में चंद्रमा और राशि से प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहु बुध आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों और पत्नी पक्ष से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी।

कर्क

आपकी राशि पर वृश्चिक का बृहस्पति और द्वादश भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति करायेगा। नए संबंधो में पक्षी बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

सिंह :

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के माध्यम से ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या

आज कार्यालय में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी और अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल जोल कारक है। अकस्मात अस्क्रिप्टित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कुछ निर्णय लें।

वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाएँगे।

धनु :

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी भुगतानदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

मकर

आज आपकी राशि से सप्तम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा और राज्य विजय कारक है। आज के अगर कोई ताकतवर मांगे तो सोच-समझकर चलो। पैसा डूबने की संभावना है।

कुम्भ :

राशि का स्वामी शनि दशम कर्म केंद्र में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में आपकी गद्दी पीछे रह जाएगी। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन

राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कईं दिनों से वृश्चिक राशि का साथ अष्टम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज पंचम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खो गया धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्र शक्ति के बल पर कार्यक्षेत्र में किसी कठिन समस्या का समाधान भी होगा।   अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड

9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.