हरिद्वार:
श्रावण मास कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर आज शहरी विकास
मंत्री श्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी श्री दीपेंद्र चैधरी, वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक श्री जन्मेजय खण्डूरी अपर जिलाधिकारी नोडल अधिकारी कांवड़ मेला श्री
ललित नारायण मिश्र दक्ष प्रजापति मंदिर कनखल पहुंचे।
तीनों ने भगवान शिव का ध्यान कर कांवड़ मेला 2019 सकुशल सम्पन्न होने पर आभार व्यक्त किया। व्यक्तिगत कारणों से जिलाधिकारी ने मंदिर के बाहर से भगवान शिव के दर्शन किये और आर्शीवाद प्राप्त किया। सभी ने हरिद्वार जनपद की खुशहाली की कामना की।
जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने भी एक दूसरे को सकुशल मेला सम्पन्न होने की बधाई दी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से हरिद्वार के स्थानीय निवासियों के धैर्य और सहायोग के लिए धन्यवाद दिया। मेला ड्यूटी में कड़ा परिश्रम करने वाले कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को लेकर भौगोलिक रूप से प्रशासन द्वारा की जानी वाली तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा।
डीएम तथा एसएसपी ने कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का पालन धैर्यपूर्वक करने की प्रशंसा की। मंत्री श्री मदन कौशिक ने अधिकारियों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना करायी।
मेला कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार इस वर्ष आज सांय 04 बजे तक तीन करोड़ 30 लाख 03हजार दो सौ कांवड़ियों की संख्या हरिद्वार पहुंची और गंगाजल भरा।

हरिद्वार:
कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने कांवड़ मेला समापन के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ डामकोठी में बैठक की। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही से कूड़ा और गंदगी भी शहर में बढ़ा है। इसको लेकर त्वरित शैली से कार्य किया जाना है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम कर्मियों की टीम को आज से युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां भी कूड़ा जमा है उसे तत्काल हटाया जाया। किसी भी काॅलोनी, सड़क या मोहल्ले वासियों, राहगिरों को इससे परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, सभी पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि इसे एक अभियान समझ एकजुट होकर शहर को साफ बनाने में सहयोग करें।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त श्री उदय सिंह राणा अपर नगर आयुक्त श्रीमती नुपूर वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें