Halloween party ideas 2015

शुक्रवार 26 जुलाई 2019 का दिन किस राशि को देगा आर्थिक लाभ

   आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड 

मेष:
आपकी राशि का स्वामी मंगल नीच राशि का होकर चतुर्थ कोष केंद्र में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक ही काम करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ:


आपकी राशि का स्वामी शुक्र पराक्रम भाव में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से नवम त्रिकोण भाव को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्मार भी सप्तम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध द्वितीय कोष भाव मे मंगल के साथ में सूर्य के साथ विराजमान कर्क राशि में है। फलतः आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा रुक सकते हैं।

कर्क:

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से दशम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संत्तान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार और परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य बुध के साथ होकर द्वादश भाग्य भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के द्वादश भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आयेंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से दशम भाव में कोष वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। मेष का चंद्रमा षष्ठ चंद्र की कुर्यात के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

राशि का स्वामी मंगल कर्क राशि नवम भाव में चंद्रमा दशम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काम काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:

आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से वृश्चिक राशि में चल रहा है, चंद्रमा भी आज पंचम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थाई सफलता मिल जायेगी।

मकर:

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:

आज आपकी राशि से एकादश में शनि व मंगल का योग और वृष राशि में चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन-कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वृश्चिक राशि का होकर नवम भाग्य त्रिकोण संतान भाव में चल रहा है। मनोर्थ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून
9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.