Halloween party ideas 2015


* पर्यटन मंत्री ने यात्रा ब्यवस्थाओं का जायजा लिया।
* भारत में मारीशस गणराज्य के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने  भी पर्यटन मंत्री के साथ बदरी-केदार के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ:प्रदेश के पर्यटन- संस्कृति,सिंचाई मंत्री सतपाल  महाराज  ने  01 जून  शनिवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ की यात्रा ब्यवस्थाआओं का जायजा लिया। तथा बाबा केदारनाथ एवं भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।उनके साथ भारत में मारीशस गणराज्य के राजदूत जगदीश्वर गोवरधन बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे।


पर्यटन मंत्री  01जून  प्रात: 10.15 बजे  हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे मंदिर में बाबा केदार के दर्शन किये। केदारनाथ
में अवस्थापना सुविधाओं एवं  यात्रा ब्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पदाधिकारी उनसे मिलें यात्रा ब्यवस्थाओं संबधी जानकारी दी । इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, पुजारी केदार लिंग, नोडल अधिकारी राकेश सेमवाल, गिरीश देवली , आर.सी तिवारी, यदुबीर पुष्पवाण, अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल ने पर्यटन मंत्री का स्वागत किया।

दोपहर में पर्यटन मंत्री  हेलीकाप्टर से गौचर पहुंचे , जंगलों में लगी आग की धुंध के कारण हेलीकाप्टर ने गौचर लेंड किया। गौचर से सड़क  मार्ग से पर्यटन मंत्री   शायं को श्री बदरीनाथ धाम  पहुंचे,  इस दौरान श्री हंस उत्तराखंड आश्रम  बदरीनाथ में स्थानीय जनता, ब्यापारियों, मानव उत्थान सेवा समिति ने उनका भब्य स्वागत किया।    इसके पश्चात महाराज ने बदरीनाथ  यात्रा ब्यवस्थाओं  का जायजा लिया।  स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी। बदरीनाथ बाजार में शीघ्र पेय जल आपूर्ति किये जाने, सीवरेज लाइन की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति निर्वाध जारी रखने, यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। यात्रियों को कोई परेशानी न हो  इसके लिए पुख्ता इंतजाम की बात कही गयी।  पर्यटन मंत्री शाम को  मारीशस के राजदूत जगदीश्वर गोवर्धन के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे।
 वेदपाठ एवं विष्णु सहस्रनाम पूजा में शामिल हुए।
तत्पश्चात मंदिर परिसर में पर्यटन मंत्री एवं मारीशस के राजदूत का मंदिर समिति  मुख्य कार्याधिकारी  बी.डी.सिंह द्वारा भब्य स्वागत किया गया। तुलसी माला, प्रसाद एवं स्मृति चिह्न दिया गया।   मंदिर समिति की विजीटर बुक में भी दोनों हस्तियों ने  अपने वक्तब्य लिखे।  मारीशस के राजदूत ने देवभूमि उत्तराखंड की प्रशंसा करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल  महाराज को भी  धन्यबाद दिया कि उन्हें बदरी-केदार यात्रा का सौभाग्य मिला। तत्पश्चात सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम  के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड के चार धामों को विश्व मानचित्र में उभारने हेतु उत्तराखंड सरकार के प्रयाशों का भी जिक्र किया, पर्यटन मंत्री ने तप्तकुंड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, मंदिर अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी मोहन सती,राजेन्द्र चौहान,   डा.हरीश गौड़,संजय भट्ट,कृपाल सनवाल, नगर पंचायत सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष अरविंद शर्मा, यात्रा मजिस्ट्रेट नरेयदु गर्ब्याल,  एसओ सत्येंद्र सिंह नेगी, पंकज डिमरी,मनसुख भाई आदि  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.