Halloween party ideas 2015

.श्री बदरीनाथ:



माता उर्वशो मंदिर में ज्येष्ठ पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री बदरीनाथ मंदिर से  दोपहर भोग के पश्चात श्री कुबेर जी  बामणी गांव में मां नंदा के दर्शन करते हुए उर्वशी मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन, भंडारा आयोजित हुआ। शायं को 3 बजे श्री कुबेर जी श्री बदरीनाथ मंदिर में पुन:विराजमान हुए। इस अवसर पर  चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा  ब्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाई,श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह, नगर पंचायत सलाहकार समिति अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश मेहता, महिला मंगल दल अध्यक्ष रमा भंडारी,  थानाध्यक्ष सत्येन्द्र नेगी,वैयक्तिक सहायक बृजेश बडोनी,संजय भट्ट, डा.हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
इस दौरान चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष शिव प्रसाद  ममगाई ने यात्रा ब्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उल्लेखनीय है कि चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने इससे पूर्व ऋषिकेश से यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया, इससे पूर्व वह केदारनाथ पहुंचे थे।
( प्रेषक मीडिया प्रभारी बी.के.टी.सी.बदरीनाथ धाम से)

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.