Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

श० दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मनोविज्ञान विषय में विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया सभी विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर एमसी नैनवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
 क्विज प्रतियोगिता में कुमारी ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया लक्ष्मी को द्वितीय एवं श्वेता गुसाईं तथा संदीप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में पंकज जोशी को प्रथम मनीषा रावत द्वितीय और ज्योति को तृतीय स्थान मिला। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में शहनाज को प्रथम पंकज जोशी को द्वितीय एवं मीनाक्षी मनवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ विभाग के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं में राखी नेगी एवं मीनाक्षी मनवाल को चुना गया।

 निर्णायक मंडल में डॉक्टर संतोष वर्मा,अंजली वर्मा, डॉ प्रभा बिस्ट, दीपा शर्मा, एवं डॉक्टर रांची पंचोला उपस्थित थे प्रतियोगिता का संचालन विभाग प्रभारी डा० वंदना गौड़ एवं धन्यवाद डॉ राकेश नौटियाल द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ पूनम पांडे डॉक्टर नर्वदेश्वर शुक्ल डॉ रविंद्र रावत डॉक्टर संतोष वर्मा डॉ० अंजली वर्मा डा०दीपा शर्मा डॉ० नूर हसन एवं डॉ प्रभा बिष्ट उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.