Halloween party ideas 2015

रुद्रप्रयाग :




 जखोली- विकासखंड के ग्राम पंचायत त्यूंखर की एक गर्भवती महिला भालू के हमले मे घायल हो गयी जिसे उसके साथी महिलाओं द्वारा शोर मचाने  के बाद भालू के हमले से बचाया गया।

ग्राम पंचायत त्यूंखर की 24 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी मनोज सिंह रोज की तरह शुक्रवार सुबह  अपनी साथी महिलाओं के साथ चारापत्ती लेने पास के ही जंगल गयी थी। सुबह 10 बजे करीब पंगरिया नामक जगह पर अचानक से भालू ने रिंकी देेवी पर पीछे से हमला बोल दिया।

रिंकी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी साथी महिलायें उसकी मदद के लिए आये तो महिलाओं का शोर सुनकर भालू जंगल की तरफ भाग गया।

इस हमले मे रिंकी की पीठ व हाथ पर भालू के पंजों के गहरे निशान पड़ गये। महिलाओं द्वारा फोन पर रिंकी के घायल होने की सूचना पर उसके परिजन जंगल पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र जखोली पहुंचाया।

 लेकिन महिला के गर्भवती होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल महिला की स्थिती खतरे से बाहर है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.