Halloween party ideas 2015

नई दिल्ली ;


     लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी दफ्तर से कहा कि जब महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ तब श्रीकृष्ण से पूछा गया कि आप किसके पक्ष में थे। मैं समझता हूं कि उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने जो जवाब दिया वो ,आज के चुनाव में हिंदुस्तान के सभी नागरिकों ने श्रीकृष्ण के रूप में जवाब दिया है।

 पीएम मोदी ने कहा कि श्रीकृष्ण ने जवाब दिया था कि में किसी के पक्ष में नहीं था, सिर्फ हस्तिनापुर के पक्ष में खड़ा था। इस चुनाव में देश के नागरिकों ने भारत के लिए मतदान किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये विजय उस बीमार व्यक्ति की है जो 4-5 साल से पैसों कमी की वजह से अपना उपचार नहीं करवा पा रहा था और आज उसका उपचार हो रहा है। ये उसके आशीर्वाद की विजय है।

ये विजय उन बेघरों की विजय है जो जीवन भर कच्चे मकान में रहे और आज अपने पक्के घर में रह रहे हैं। ये उन लोगों की विजय है।  वहीं, लोकसभा चुनाव 2019  के लिए गुरुवार को हो रही वोटों की गिनती में अभी तक प्राप्त रुझानों के अनुसार बीजेपी करीब 300 सीटों के साथ फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। दोपहर तीन बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, भाजपा देश भर में 300 सीटों पर आगे चल रही है।

 कांग्रेस 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों की बात करें तो आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद अच्छा दिख रहा है। पार्टी ने राज्य की सभी 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है। तमिलनाडु में द्रमुक 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 22 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में मायावती की पार्टी बसपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महाराष्ट्र में शिवसेना को 18 सीटों पर जबकि बिहार में जद(यू) को 15 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। लोजपा छह, राकांपा छह और शिअद दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लोकसभा चुनाव के शानदार प्रदर्शन को लेकर बीजेपी में जश्न का माहौल है। बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ता उत्साहित हैं

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.