Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

सूबे के मुखिया  त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने अपनी विधायिका  डोईवाला में स्थित  कैंप  पर  कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं  से वार्तालाप करते हुए क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को भी सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के कारण उन पर सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की समस्याओं के निराकरण का दायित्व  है ,जिस कारण वह डोईवाला विधान सभा को ज्यादा समय नही दे पा रहे थे।
यह कैंप ऑफिस खुलने से निश्चय ही  डोईवाला की आम जनता से उनकी दूरी कम होगी और एक बेहतर संवाद कायम हो पायेगा।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि पहले डोईवाला की जनता को अपनी समस्या के निराकरण के लिए देहरादून की दौड़ लगनी पड़ती थी ,लेकिन अब इस कार्यालय के माध्यम से उनकी दौड़-धूप बच जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उनके विशेषाधिकारी और जनसम्पर्क अधिकारी , कार्यालय में नियमित रूप से बैठेंगे, जिनके माध्यम से उनके द्वारा जनसमस्याओ का समाधान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उनका   भी  प्रयास  यही रहेगा कि समय-समय पर इस कार्यालय में पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान करें।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रानीपोखरी में फिल्म सिटी स्थापित किये जाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिसके लिए कम से कम 30 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा कि डोईवाला में आबादी बढ़ने के साथ ही योग,वेलनेस,पब्लिक पार्क आदि की आवश्यकता महसूस की जा रही है।जिसके प्रति सरकार का पूरा ध्यान है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी धीरेंद्र सिंह पँवार, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अमित शाह,राजकुमार पुरोहित, करण बोरा, जिला मंत्री दिनेश सजवाण,जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,राजकुमार,मंडल अध्यक्ष सरवन प्रधान,राजेन्द्र मनवाल,विजय भट्ट,नरेंद्र नेगी,नितिनबर्थवाल,संजीवलोधी,मनोज कम्बोज,लछि राम लोधी, रोहित छेत्री,संजीव सैनी,आशा कोठारी,उषा कोठारी, सरोज भंडारी,शैलेन्द्र कौर,गीतांजलि रावत,सुचिता रावत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.