Halloween party ideas 2015

लोकसभा  चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जायेगा ,साथ ही आज चौथे चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि है।
 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैले 91 निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को पहले  चरण में मतदान किया  जायेगा

10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी संसदीय क्षेत्र पहले चरण में चुनाव में जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं।

अन्य राज्य जहां पहले चरण में मतदान होगा उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और ओडिशा की 147 सीटों में से 28 सीटों के लिए भी प्रचार समाप्त हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है 9 राज्यों में फैले 71 निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने के 29 तारीख को चुनाव होंगे। स्क्रूटनी कल होगी, जबकि 12 अप्रैल को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.