आईपीएल क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कल रात एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को 14 गेंद शेष रहते 109 रनों पर समेट दिया गया। मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 37 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि चेन्नई के लिए मुरली विजय ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 155 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चे से अगुवाई की और 48 गेंदों पर 67 रन बनाए जबकि चेन्नई के लिए मिशेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए।
चेन्नई अभी भी 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई।
आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से जयपुर में होगा।

.png)

एक टिप्पणी भेजें