देहरादून:
उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर 108 सेवा में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की राज्य सरकार द्वारा सेवा समाप्त करने की निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी चहेती अन्य संस्था को 108 का संचालन दे रही है। उन्होंने कहा कि उक्त योजना केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा आरम्भ की गई थी, उक्त योजना को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होेंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए 108 आपातकाल सेवा (खुशियों की सवारी) आज जिस हालात से गुजर रही है उसके लिए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जिम्मेदार है।
कहा कि सरकार की प्रबंधन की व्यवस्था न होने के कारण दूर गांव में रहने वाली गरीब जनता इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ नही ले पा रही है जबकि केन्द्र सरकार द्वारा 85 प्रतिशत और राज्य सरकार 15 प्रतिशत का योगदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कल्याणकारी योजना के लिए बजट आवंटित नही करना केन्द्र व राज्य सरकार की विफलता सावित करती है, उन्होंने कहा सही प्रबंधन न होने से 108 सेवा की हालात जर्जर हो चुकी है।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी विगत कई वर्षो से 108 सेवा में काम कर रहे थे उन अनुभवी कर्मचारियों को संस्था द्वारा बाहर किये जाने के आदेश दिये गये हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सदैव कर्मचारियों की हक की लड़ाई लड़ने काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने अनशन में बैठे उन 108 सेवा के कर्मचारियों का समर्थन करतेे हुए कहा कि यदि उन्हें तत्काल बहाल नही किया गया तो कांग्रे्रस उनके संघर्ष में खड़ी रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें