ऋषिकेश :
सूरजमणी सिलस्वाल
श्यामपुर ऋषिकेश निवासी डॉ हरीश यादव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2019 के लिये चयन हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित यह पुरस्कार युवा शसक्तीकरण एवं सामाजिक अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। विशेष युवा संसद बोर्ड की चयन समिति में समूचे विश्व मे डॉ हरीश यादव को चयनित किये जाने की घोषणा की है। ग्लोबल यूथ पार्लियामेंट के अध्यक्ष दिवाकर आर्याल ने पत्र के माध्यम से डॉ हरीश यादव को इसकी जानकारी देते हुये बधाई दी। ग्लोबल यूथ पार्लियामेंट पूरे विश्व मे युवा शसक्तीकरण व सतत विकास हेतु कार्य करने वाला संगठन है जो कि सयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों पर कार्य करता है। डॉ हरीश यादव को युवा शसक्तीकरण व उद्यमिता बढ़ाने के योगदान में उल्लेखनीय कार्य हेतु यह पुरस्कार दिया जा रहा है। पुरस्कार अप्रैल महीने में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान नेपाल के राष्ट्रपति प्रदान करेंगे। डॉ हरीश यादव भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत है।इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के युवाओं को सतत विकास व सांझेदारी हेतु प्रेरित किया तथा विकासशील देशों में सहयोग की पुरजोर वकालत की है।डॉ हरीश ने उद्यमिता विकास व ग्राम्य विकास के द्वारा युवा शसक्तीकरण को आगे बढ़ाया है युवा समावेश हेतु इनके द्वारा किये गए विक्ट्री मॉडल को यूनेस्को ने अपनाया तथा सराहना की है। डॉ हरीश यादव ने ऋषिकेश महाविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की है।इनकी उत्तराखण्ड पर दो पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी है। इस अवसर पर डॉ हरीश यादव व उनके पिता ए पी एस यादव ने प्रशन्नता व्यक्त की है डॉ यादव ने सन्देश देते हुए कहा कि उनका यह पुरस्कार युवा शक्ति को समर्पित होगा। कहा कि यदि सभी युवा अच्छे उद्देश्य हेतु एकजुट हो जाय तो भारत देह तीव्र प्रगति करेगा।
एक टिप्पणी भेजें