Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश :

उत्तम सिंह


शारदा चिट फंड घोटाले की जांच को गई सी बी आई टीम के अधिकारियों  को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर सरकार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर हिरासत में रखे जाने से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपायुमो श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष अमन कुकरेती के नेतृत्व में श्यामपुर पुलिस चौकी के समक्ष हरिद्वार ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर बनर्जी का पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने बंगाल सरकार पर राज्य पुलिस प्रमुख को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि चिटफंड घोटाला कर  गरीब जनता के पैसे को  गबन किया गया है।  न्यायालय के आदेश पर ही सी बी आई जांच करने राज्य पुलिस प्रमुख के घर गई थी। लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री व पुलिस प्रमुख ने जांच में सहयोग करने के स्थान पर सी बी आई अधिकारियों को गिरफ्तार कर हिरासत में रखने का असंवैधानिक कार्य किया है। जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय कम होगी।उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल वहाँ की सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विकाश सेमवाल, नितिन शर्मा, सुभाष मिश्रा,सन्दीप नेगी,  नितिन सेमल्टी,आशु धीमान,अर्चित बंसल मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.