आज का राशिफल दिनांक 4 फरवरी : आज बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों के लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
मेष आज किसी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। कम्बल का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं। पीला रंग शुभ है।
वृष जॉब में चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। हेल्थ से कष्ट संभव है। तिल का दान करें। हरा रंग शुभ है।
मिथुन कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। व्यवसाइयों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीला रंग शुभ है।
कर्क आज आप बहुत सफल रहेंगे। छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।
सिंह आई टी तथा बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गरीबों में कम्बल का दान करें।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है। सफेद रंग शुभ है।
कन्या आज धन का आगमन हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है।
तुला रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें। गरीबों में कम्बल का वितरण करें। नीला रंग समृद्धि कारक है।
वृश्चिक जॉब चेंज करने की योजना बनाएंगे। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग प्रगतिकारक है।
धनु धन का आगमन होगा। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री हनुमान जी की उपासना करें। पीला तथा सफेद रंग शुभ है।
मकर आज कोई भी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। भावुकता से बचने का समय है। आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।
कुंभ व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। सफेद आज आपका शुभ रंग है।
मीन आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का व्यय होगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनामका पाठ करें। गरीबों में अन्न का दान करें। पीला रंग शुभ है।
* आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट * (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
.png)

एक टिप्पणी भेजें