ऋषिकेश;
भाजपा ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना की अध्यक्षता एवं मंडल महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला अध्यक्ष भाजपा देहरादून श्री शमशेर सिंह पुण्डीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये भाजपा में ही संभव है कि उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ कायकर्ताओं से सीधा संवाद करता है।और बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। किसी को नही पता कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, जबकि सबको पता है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद भी उन्होंने संगठन के किसी भी कार्यक्रम को प्रभावित नही होने दिया ,ये उनका संगठन के प्रति समर्पण है ।उन्होंने कहा कि त्रिशक्ति सम्मेलन में लगभग 15 हज़ार कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। ऋषिकेश विधानसभा से शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनी है। श्री पुण्डीर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यो से देश और प्रदेश प्रगति की और बढ़ रहा है उत्तराखंड में भाजपा पांच की पांच लोकसभा सीट अवश्य जीतेगी ।
कार्यक्रम में गढ़वाल संभाग के पूर्णकालिक राकेश गिरी,हरिद्वार लोक सभा के विस्तारक दिनेश राणा,जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल,मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र राणा,जिला मंत्री रजनीश शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्नेह लता शर्मा, उषा रावत, सरोजनी डिमरी,कविता शाह,प्रशांत चमोली,प्रदीप नेगी,विक्रम साही, कृष्ण कुमार सिंघल,रवि कुमार,रजनी बिष्ट,मोनिका,रवि छेत्री सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें