Halloween party ideas 2015



-पेन-इंडिया फाउंडेशन ने किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

-एसआरएचयू के कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कैलेंडर फाउंडेशन के प्रयास को सराहा

डोईवाला;



पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इसमें उत्तराखंड की महान विभूतियों को उनके संक्षिप्त विवरण के साथ शामिल किया गया है।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने पेन-इंडिया फाउंडेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इसमें उत्तराखंड की तमाम एतिहासिका विभूतियों को शामिल किया गया है। इसमें वीरभड़ श्री माधो सिंह भंडारी, वीरंगना तीलू रौतेली, विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी, क्रांतिकारी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन, प्रथम परम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कॉमरेड पूरन चंद जोशी, योग गुरु स्वामी राम, चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी, पर्वतीय गांधी इंद्रमणी बडोनी, जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’, हिमालय पुत्री बछेंद्री पाल को शामिल किया गया है। कैलेंडर विमोचन करते हुए एसआरएचयू कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि कैलेंडर में संक्षित विवरण के साथ जिस तरह विभूतियों को शामिल किया गया है वाकई में काबिले तारीफ है। स्कूल के नौनिहालों व युवाओं को उत्तराखंड के इन विभूतियों को जानने का मौका मिलेगा। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने कहा कि पेन-इंडिया स्कूल के माध्यम से निर्धन बच्चों को निशुल्क व गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। बच्चों को एक्टिविटी बेस्ड एजुकेशन देना फाउंडेशन का लक्ष्य है। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि सांस्कृतिक, इतिहासकार व मीडिया जगत के जानकारों से विचार-विमर्श के बाद कैलेंडर का कंटेट तैयार किया गया। हमारा लक्ष्य युवाओं को राष्ट्र व राज्य निर्माण में उत्तराखंड की अंजान विभूतियों से रुबरू करवाना है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.