Halloween party ideas 2015

देहरादून;


          हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा शनिवार 26 जनवरी को विशाल तिरंगा ध्वज यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ धर्मपुर शिव मंदिर से ''राज्य मंत्री महावीर सिंह रांगढ़ '' के द्वारा भगवा ध्वज देकर हुई। कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी के ''प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर सिंह और  मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी श्री संदीप सिंह सनी 'के आने का भी धन्यवाद किया।।
तिरंगा ध्वज यात्रा का नेतृत्व संयुक्त रूप से जिला संयोजक त्रिभुवन नेगी और जिला संगठन महामंत्री शशि कपूर के द्वारा किया गया।
           इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हितेष भारद्वाज जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हिन्दू युवा वाहिनी देश और भगवा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। प्रदेश संगठन महामंत्री संदीप खत्री ने कहा की हिन्दू युवा वाहिनी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम करके युवाओं में देश प्रेम की भावना को लाना चाहती है। तिरंगा ध्वज यात्रा धर्मपुर शिव मंदिर से आराघर चौक, सी एम आई चौक, लैंसडाउन चौक, बेनी बाजार, सर्वे चौक, आराघर चौक तत्पश्चात धर्मपुर शिव मंदिर में ही तिरंगा ध्वज यात्रा का समापन किया गया। इससे पूर्व हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा सरकारी स्कूलों में जाकर तिरंगा ध्वज तिरंगा टोपी और मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिन्दू युवा वाहिनी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मून भारद्वाज,#हिन्दू युवा वाहीनी यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव रेस्टी सिंह .जिला संयोजक हरिद्वार देवेंद्र शर्मा,रामनजीत महानगर अध्यक्ष अपुल.अरनोलड.मनीष.प्रशांत.अधिरज.महानगर देहरादून उपाध्यक्ष विक्की चौधरी, मुकुल तोमर, राजीव कन्नौजिया, मुन्ना बजरंगी, अर्नाल्ड, देवी सिंह, मोंटी भारद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.