हरिद्वार;
70 वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों/भवनों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्र के बाद गणतन्त्र का संकल्प दोहराया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दीपक रावत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा गणतन्त्र का संकल्प दोहराया गया। मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्र्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री माननीय सतपाल महाराज द्वारा राश्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके बाद मंत्री द्वारा यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैण्ड, पीएसी प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, पीआरडी प्लाटून एवं महिला पीआरडी टुकड़ी की सलामी ली गयी।
इस अवसर पर जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह पर्व हमारा राश्ट्रीय पर्व है, और आज का दिन हम सभी भारतवासी अपनी जन्मभूमि को समर्पित करते हैं। राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी जन्मभूमि को सर्वोपरि मानकर अपना कर्म करना चाहिए। राज्य की सरकार भी प्रदेष और अपने नागरिकों प्रति समर्पित भावना से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की झांकिया निकाले जाने पर बधाई दी। बाल विकास की झांकी को प्रथम पुरस्कार, मत्सय विभाग की झांकी को ़िद्वतीय पुरस्कार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। उरेडा तथा उद्यान विभाग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के कुल 74 कर्मचारियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री दीपक रावत, एसएसपी श्री जन्मेजय खण्डूरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री ललित नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदीष लाल, डीडीओ पुश्पेन्द्र चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनपद के गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसपी सिटी श्रीमती कमलेश,उपाध्याय ने किया।
एक टिप्पणी भेजें