Halloween party ideas 2015

रायवाला   ;
गणेश सिंह मखलोगा





गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक संगठन रायवाला की और  से  एक विशेष कार्यक्रम  का आयोजन  किया गया, जिसमें  सभी  पूर्व  सैनिक भी मौजूद रहे । वहीं उच्च अधिकारियों   ने सभी नए आए हुए पूर्व सैनिकों का उत्साह   भी बढाया  ।

नियम के अनुसार सबसे पहले ध्वजा रोहण किया गया ।जिसमें सभी पूर्व सैनिक मौजूद   रहे । ध्वजा रोहण  सेना  की परंपरा के अनुसार हुआ । जिसमें सबसे वरिष्ठ अधिकारी के हाथों से ध्वजा रोहण कराया   गया  और   उसके बाद सभी  पूर्व सैनिक एक हाल में  एकत्रित  होकर  पूर्व  सैनिक संगठन  रायवाला  , अध्यक्ष श्री शंकर दयाल धनै  द्वारा सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत   किया गया । इस अवसर पर बैसाख  सिंह नैगी ,गुमान सिंह चौहान ,अन्य  कई  पूर्व  सैनिकों  को सम्मानित  किया गया  । 
अपने   भाषण  मे  पूर्व  सैनिक  संगठन  अध्यक्ष  ने यह भी  कहा कि पूर्व  सैनिक संगठन  कोई  राजनीतिक संगठन नही है  और हमे किसी से देश भक्ति सीखने  की जरूरत नहीं  है,यह तो हमारे रक्त में ही है  । उन्होंने  पूर्व सैनिकों  को  आह्वान किया कि अब  सभी को समाजिक  कार्यों मे बढ चढ़कर  हिस्सा   लेना चाहिए। 

पूर्व सैनिक संगठन  रायवाला  द्वारा अपनी सहेली  को गुलदार से  बचाने वाली  गुढी सजवाण को भी  सम्मानित किया गया । राखी छेत्री ने उनको सम्मानित किया ।

पूर्व  सैनिक संगठन रायवाला के कुछ  उच्च  अधिकारी भी विशेष अधिकारी भी कार्यक्रम  मे शामिल  हुए जिसमें  मदन सिंह रावत , एम तिवारी  मिठन सिंह कंडियाल और सी वी थापा ,  गंगा  प्रसाद  उनियाल ,जसोदा देवी,मीना छेत्री और  मदन सिंह रावत   आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.