Halloween party ideas 2015


नरेंद्र नगर;

वाचस्पति रयाल


कृषक उत्थान समिति बेरनी" के तत्वधान में प्राथमिक विद्यालय बेरनी मैं आयोजित एक महत्वपूर्ण समारोह में हेंवल घाटी के दो शख्सियतों, जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित व पर्यावरण क्षेत्र में जीवन खपाने वाले सर्वोदयी नेता धूम सिंह नेगी कथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष व भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी को बतौर मुख्य अतिथि शाल व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों के आगमन पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हें बच्चों ने स्वागत गीत सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय जनता ने ढोल नगाड़ो व फूल मालाओं के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए गांधीवादी विचारधारा के पोषक व सर्वोदयी नेता धूम सिंह नेगी ने पहाड़ के पलायन, जंगलों का अंधाधुंध दोहन व खेती में रासायनिक खादों का प्रयोग को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि गांव के किसान खेती के लिए पारंपरिक बीजों का प्रयोग करने के साथ गोवर व कम्पोस्ट खादों का प्रयोग करें तो फसल स्वस्थ होगी और मानव निरोग होंगे। उन्होंने कहा जल, जंगल और जमीन पर काश्तकारों का अधिकार होना चाहिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने अटल आयुष्मान योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार असाध्य रोगों से ग्रसित पीड़ितों को 5 लाख धनराशि की सहायता देगी। बेरनी के ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह रावत के मांग पत्र पर बोलते हुए नेगी कहा कि बेरनी में बैंक शाखा खोलने के साथ जर्जर पंचायत भवन में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन निर्माण हेतु धनराशि तुरंत स्वीकृत कर दी जाएगी। अपने सम्मान में आयोजित समारोह के लिए दोनों व्यक्तियों ने कृषक उत्थान समिति सहित स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।


अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल ने दोनों शख्सियतों के निस्वार्थ कार्यों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा प्रद बताया।
समिति के पदाधिकारियों राम सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह रावत तथा मंगल सिंह नेगी ने शाल व अभिनंदन पत्र भेंट करने के साथ मुख्य अतिथियों का आभार जताया।
इस मौके पर आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर मनोज वर्मा ,डॉक्टर भास्कर, इंटर कॉलेज बेरनी के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण यादव, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष पूरण सिंह नेगी व सत्येंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे। संचालन विजेंद्र सिंह रावत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.