Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश :


उत्तम सिंह

गेंहू की फसल को निशाना बना रहे आवारा पशुओं के आतंक से  गुस्साये श्यामपुर के किसानों ने श्यामपुर पुलिस चौकी का घेराव कर सम्बन्धित पशु स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रीतम सिंह रावत के नेतृत्व में श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि आवारा पशु रात्रि के समय गेंहू के खेत में घुसकर फसल को तहस नहस कर रहे है। जिससे किसानों की वर्षभर की मेहनत चौपट हो गई है। फसल चौपट होने से उनके समक्ष रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने लिखित तहरीर देकर सम्बन्धित पशु स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द आवारा पशुओं पर अंकुश नही लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान श्यामपुर शाकम्बरी बिष्ट, प्रधान खदरी सरोप सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, इंदर सिंह पोखरियाल,मनमीत सिंह,मूर्ति सिंह , राहुल बिष्ट, सुमेरा देवी, सुनीता देवी, सरिता रावत, मीरा देवी, बसन्ती देवी, देवेश्वरी देवी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.