Halloween party ideas 2015

देहरादून;


भाजपा की कार्यसमिति जिला अध्यक्ष श्रीमान शमशेर सिंह पुंडीर  की अध्यक्षता व महा मंत्री अरुण मित्तल व सुदेश कंडवाल के संयुक्त संचालन संपन्न हुई ।
जिलाध्यक्ष  शमशेर सिंह पुंडीर में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए केंद्र सरकार व राज्य  सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री पुण्डीर ने   कहा कि लोकसभा चुनाव के  लिए सम्भवतः मात्र 03 माह का समय रह गया है। सभी कार्यकर्ताओं को ताकत के साथ इस चुनाव में लग जाना है और  प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।


कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे  प्रदेश महामंत्री   नरेश बंसल ने कहा कि 02 फरवरी को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह देहरादून पहुंचेंगे और जिसमें लगभग 14000 कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

बूथ कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधा संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। 26 तारीख को प्रत्येक विधानसभा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और सभी लाभार्थियों के घर पर कमल ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। 02 मार्च को प्रत्येक विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा ।पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय सांसद हरिद्वार  डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताने और इन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 डॉ निशंक ने कहा  जितनी सड़कों का निर्माण 60 वर्षों में कांग्रेस सरकार नहीं कर पाए उनसे अधिक सड़कों का निर्माण 5 साल में मोदी सरकार ने किया है।

उच्च शिक्षा  व  सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत जी ने कहां की  उत्तराखंड सरकार कल्याणकारी योजनाओं  पर काम कर रही हैं और आने वाले समय में बहुत जल्द और कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री करने वाले है।
  महानगर  मेयर  सुनील  ने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने उन्हें महानगर के चुनाव में जीत दिलाई है उसी प्रकार कार्यकर्ता उत्तराखंड की पांचों सीट भाजपा को दिलाएंगे।


 कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुण्डीर , प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, राकेश गिरी ,नगर पालिका अध्यक्ष विकास नगर शांति ,  बृज भूषण गैरोला, मधु चौहान  आदि ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कार्यसमिति में  भाजपा कार्यकर्ता व कोटि मयचक थानों के प्रधान अशोक सोलंकी के निधन पर    दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, रविन्द्र राणा,वीर सिंह चौहान,यशपाल नेगी,आशा चौहान, मंजू नेगी,नीरू देवी,दिनेश सजवाण,राज प्रधान,राजा राम, शरद रावत,विपुल मंदोली, सम्पूर्ण सिंह रावत,त्रिलोक सिंह रावत,विजय भट्ट,सरवन प्रधान,प्रदीप धस्माना,राजेंद्र मनवाल,पंकज शर्मा,नीतिन बर्थवाल सहित अनेको जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.