Halloween party ideas 2015

गुरुवार 31जनवरी 2019 का राशिफल ,जानिए क्या कहती है आपकी राशि


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष राशि: घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि: मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या अभी यथावत रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी हो सकती है।



कर्क राशि: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

सिंह राशि: मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है।

तुला राशि: वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

धनु: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मकर : परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन हो सकता है।

कुंभ: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।


मीन: नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिवार की समस्या बढ़ेंगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।


 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.