Halloween party ideas 2015

आर्थिक राशिफल  शनिवार 19 जनवरी 2019: वृष राशिवालों को भाग्य का साथ मिलेगा, मन अनुकूल लाभ के योग


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष:
आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किन्तु आप अपने सदव्यहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:
आज का दिन पारिवार के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। इनके स्वागत में धन खर्च भी हो सकता है।

मिथुन:
पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आज आप व्यस्तता रहेंगे, व्यर्थ व्यय से बचें।  प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क:
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का पंचम होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह:
राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या:
राशि का स्वामी बुध आज पंचम में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको किसी कर्मचारी के कारण तनाव आ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर:
आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:
राशि स्वामी शनि की एकादश स्थिति के कारण पत्नी को एकाएक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्च की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन:
आज किसी कारणवश पास व दूर की यात्रा हो सकती है। बिजनेस में बढ़ोती और प्रोग्रेस से मन काफी खुशी होगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इस जानकारी से आने वाले समय में आपको लाभ होगा।


 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

 9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.